आगरालीक्स…यूपी टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी. रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से. परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच होंगी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी—टीईटी) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. 27 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च से शुरू होने वाली आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 रखी गई है. आवेदन में संशोधन/शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है जबकि परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होगी. आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, उसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि विस्तृत विज्ञापन, दिशा निर्देश और सूचना पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें और निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें. यही परीक्षा प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित की जाएगी.