आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सड़क पर दौड़ती स्कूल बस के जर्जर फर्श से नीचे गिरकर छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधक अरेस्ट, बस चालक को अरेस्ट कर पहले ही भेजा जा चुका है जेल।
आगरा के एत्मादपुर के भागुपुर स्थित आरबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में नगला लाले अगवार खास के रहने वाले ब्रहृमजीत की नौ साल की बेटी नैना कक्षा एक की छात्र थी। 11 मार्च को नैना अपनी बहन सहित अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी, नैना जिस सीट पर बैठी थी उसका फर्श नीचे से टूटा हुआ था, स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाते ही नैना टूटे फर्श से नीचे गई गई थी, पहिए की चपेट में आने से नैना की मौत हो गई।
चार यात्री मालकर अधिकारी किए गए थे निलंबित
इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस चला रहे नरेंद्र को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। स्कूल प्रबंधन कृपाल सिंह फरार चल रहा था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने कृपाल सिंह को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।