आगरालीक्स…विश्व जल दिवस पर आगरा में पानी और उसके महत्व को लेकर किया जागरूक. जल संरक्षण को हुई संगोष्ठी
उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा मंडल रेल जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में विश्व जल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम “जल और लैंगिक समानता: जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” (Water and Gender: Where water flows, equality grows) निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के लीडर्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण के महत्व तथा लैंगिक समानता के संदर्भ में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया एवं सभी को जागरूक किया गया।
इसी क्रम में विश्व जल दिवस के अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण से संबंधित प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके तहत जामुन, पीपल आदि के पौधे रोपित किए गए।