फिरोजाबादलीक्स…होटल में चल रही थी अय्याशी और जिस्म का सौदा. अर्धनग्न हालत में मिले चार युवतियां और 11 पुरुष..इनमें आगरा की तीन युवतियां
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक होटल के अंदर अय्याशी कराई जा रही थी. यहां होटल मालिक ही जिस्म का सौदा करा रहा था. मक्खनपुर में शांति पुल के पास चल रहे पारस होटल में जब पुलिस ने छापा मारा तो आपत्तिजनक हालत में चार युवतियां और होटल मालिक सहित 11 पुरुषों को यहां से पकड़ा. टीम को होटल के कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पकड़ी गई युवतियों में तीन आगरा की रहने वाली हैं.फिरोजाबाद के एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि होटल में देह व्यापार का एक वीडियो प्राप्त हुआ था. पुष्टि होने के बाद कई थानों की पुलिस टीम ने एक साथ होटल को घेरा. पुलिस को देखते ही होटल में अफरातफरी मच गई. कई युवक—युवतियां अर्धनग्न हालत में भागने लगे लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इन्हें पकड़ लिया गया. पुलिस ने यहां से 4 युवतियां और 11 पुरुष अरेस्ट किए हैं. इसके अलावा कमरों में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पुलिस ने इनके पास से 12,250 रुपये कैश, 12 स्मार्ट फोन,छह बाइकें बरामद की हैं.
होटल मालिक करवाता था देह व्यापारपारस होटल का मालिक ही देह व्यापार करा रहा था. पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि होटल मालिक कश्मीर सिंह और संचालक पारस के माध्यम से यह पूरा खेल चल रहा था. होटल मालिक ही ग्राहकों को लाता था और उनसे पैसे तय होने के बाद महिलाओं को उनके पास भेजता था. पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं और घर का खर्च चलाने के चक्कर में होटल मालिक कश्मीर सिंह के जाल में फंस गई.