आगरालीक्स …Agra News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई मीरा ठाकुर का आगरा कनेक्शन, मीरा डिसआर्डर आफ सेक्सुल डिसआर्डर के कारण लड़कों की तरह से दिखती थी उसका नाम भी हरी सिंह उर्फ हरिया था। मीरा ठाकुर की कई परतें खुलीं।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर की परतें खुल रही हैं। मीरा ठाकुर मूल रूप से मथुरा की औरंगाबाद की प्रजापति कॉलोनी की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मीरा के भाई नरोत्तम का कहना है कि मीरा का जब जन्म हुआ तो वह लड़कों की तरह से ही दिखती थी, उसे डिसआर्डर आफ सेक्सुअल डिटरमाइन की समस्या थी। जिससे परिजनों को यह पता नहीं चल पाया कि वह लड़का है या लड़की। इसलिए परिजनों ने उसका नाम हरी सिंह उर्फ हरिया रखा, उसकी उम्र बढ़ी तो महिलाओं के हार्मोन भी विकसित हुए, उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। मीरा के भाई के अनुसार, 2010 11 में एसएन में उसका एक छोटा आपरेशन किया गया इसके बाद वह लड़कियों की तरह से हो गई।
छह महीने ससुराल में रही, जींस और टीशर्ट पहनती थी
आगरा के धनौली के कंचनपुर के रहने वाले मुकेश से 13 साल पहले मीरा ठाकुर की शादी हुई थी, मुकेश की बुआ मथुरा में रहती हैं उनकी बुआ के घर पर मीरा की बहन और जीजा रहते थे। इस तरह दोनों के परिवार में पहचान हुई और शादी हुई। शादी के बाद छह महीने मीरा गांव में रही वह जींस और टीशर्ट पहनती थी, मुकेश प्रजापति हलवाई का काम करता था। छह महीने के बाद वह मथुरा चली गई, मुकेश प्रजापति भी अपना मकान बेचकर मथुरा आ गया। इनकी दो बेटी हैं, पिछले काफी समय से मीरा अपने पति मुकेश से अलग रह रही थी और ई रिक्शा चलाती थी।