आगरालीक्स…आगरा की सेंट्रल जेल के कैदियों के साथ मनाई राम नवमी. हवन कर की गई प्रार्थना..कैदियों ने भी गाये भजन
राम नवमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सत्यमेव जयते ट्रस्ट व श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट की ओर से सेन्ट्रल जेल आगरा में रामनवमी महोत्सव श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। हवन कर कैदियों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई। कैदियों ने भी भजनों का प्रस्तुतीकरण कर सब का मन मोह लिया। बर्फी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से हलवा व चने का प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर राजीव कुमार जैन,सचिन गोयल,रश्मि गर्ग, गौतम सेठ,राजकुमार गर्ग, मुकेश कुमार ,कीर्ति अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, निशा टंडन,नीलम गुप्ता,सोनाली अग्रवाल, रजनी कुशवाह, जितेन्द्र सिंह, श्री कृष्ण शर्मा, कपिल बंसल की उपस्थिति रही।