Monday , 1 June 2026
Home मथुरा Mathura Video News: Passenger falls while boarding a moving train at Mathura Junction…#mathura
मथुरा

Mathura Video News: Passenger falls while boarding a moving train at Mathura Junction…#mathura

190

मथुरालीक्स…वीडियो देखें, मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा यात्री. प्लेटफार्म पर आरपीएफ जवान ने दौड़कर बचाई जान…

आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल विजय सिंह द्वारा साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक यात्री की जान बचाई गई। 26 मार्च को कांस्टेबल विजय सिंह, मथुरा जंक्शन पर एसीपी रोकथाम ड्यूटी के दौरान तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस को सीटी बजाकर सुरक्षित रूप से रवाना कराया जा रहा था। ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गिरने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कांस्टेबल विजय सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल कार्रवाई की और यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक कार्य के लिए मौके पर उपस्थित यात्रियों द्वारा कांस्टेबल विजय सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उक्त यात्री को हल्की चोट आई थी, जिसने अपना नाम-पता बताए बिना धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। रेलवे प्रशासन इस उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य के लिए कांस्टेबल विजय सिंह की सराहना करता है।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। यह अत्यंत खतरनाक है और इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: A wave of devotion surged in Vrindavan and Govardhan on the Purnima of Purushottam month…#mathura

मथुरालीक्स…पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर वृंदावन, गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब....

मथुरा

Tragically, 18-year-old Gunjan died after a wall collapsed during a storm…#mathuranews

मथुरालीक्स…दुखद, होनी वाली दुल्हन की मौत. आंधी में दीवार गिरने से 18...

मथुरा

Mathura Live News: A devotee performing the circumambulation of Govardhan died…#mathura

मथुरालीक्स…गोवर्धन की परिक्रमा लगा रहे दिल्ली श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से...

मथुरा

Mathura Live News: A massive fire broke out in a Poshak warehouse in Chhipi Gali of Vrindavan#mathura

मथुरालीक्स…वृंदावन की छीपी गली में पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग. आसमान...

error: Content is protected !!