Wednesday , 27 May 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Legends Cup Season 1 Kicks Off in Grand Style in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Legends Cup Season 1 Kicks Off in Grand Style in Agra…#agranews

216

आगरालीक्स…आगरा में लीजेंड्स कप सीजन-1 का शानदार आगाज़, रोमांचक मुकाबलों में डॉक्टर खिलाड़ियों ने बांधा समां. पहले दिन मेरठ ग्लैडिएटर्स की दमदार जीत, आगरा लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत

चाहर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 का शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में 40 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ डॉक्टर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले मुकाबले में मेरठ ग्लैडिएटर्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आगरा लीजेंड्स को 59 रनों से हराया। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें सौरभ अग्रवाल और विवेक सिंह की महत्वपूर्ण पारियां शामिल रहीं। जवाब में आगरा लीजेंड्स की टीम 145/8 रन ही बना सकी।

दूसरे मुकाबले में आगरा लीजेंड्स और कानपुर लीजेंड्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कानपुर की टीम 137 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में आगरा ने 138/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में डॉ. राहुल सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। वहीं बल्लेबाजी में डॉ. राहुल (कानपुर) ने 38 रन 22 गेंद), मानव लूथरा ने 32 रन तथा डॉ. संदीप फौजदार ने 26 रन का योगदान दिया। टूर्नामेंट में आगरा, मेरठ, प्रयागराज, जयपुर और कानपुर की टीमों की भागीदारी रही, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लाइव दिखेगा आईपीएल का रोमांच. जीआईसी में 23—24 मई को...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Students of Central Agra Public School won 4 gold medals in national competitions….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट...

error: Content is protected !!