आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर की धमाकेदार जीत, मेरठ को 75 रन से हराया. प्रयागराज ने आगरा को 90 रन से हराया
डावर-चाहर क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच, शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और उलटफेर देखने को मिले। दिन के मुकाबलों में कानपुर लीजेंड्स ने मेरठ ग्लैडिएटर्स पर बड़ी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, वहीं अन्य मैचों में भी टीमों ने दमदार खेल दिखाया। दिन के प्रमुख मुकाबले में कांवपुर लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। डॉ. सौरभ ने 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि उमाशंकर वर्मा (34 रन) और अंकित वर्मा (30 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में मेरठ ग्लैडिएटर्स की टीम कांवपुर की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 14.5 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिनव सेंगर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 0.5 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।प्रयागराज की बड़ी जीत, आगरा पर 90 रन से शिकस्त
एक अन्य मुकाबले में प्रयागराज लीजेंड्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 225/5 का स्कोर बनाया। डॉ. अजय यादव (66 रन), डॉ. अतुल (48 रन) और अनुराग वर्मा (40*) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आगरा लीजेंड्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 135/7 तक ही सिमट गई। निखिल धवन ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
डॉ. सौरभ – 66 रन की विस्फोटक पारी
डॉ. अजय यादव – 66 रन
अंकित वर्मा – आक्रामक बल्लेबाजी
अभिनव सेंगर – 3 विकेट (मैच टर्निंग स्पेल)
निखिल धवन – 3 विकेट
लीजेंड्स कप सीजन-1 में हर दिन मुकाबले और अधिक रोमांचक होते जा रहे हैं। अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन, रणनीति और फिटनेस इस टूर्नामेंट को खास बना रही है। आगरा में चल रहा यह क्रिकेट महोत्सव अब निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां हर टीम अपनी श्रेष्ठता साबित करने में जुटी है। मैच के दौरान आयोजन सचिव डॉ संदीप फ़ौजदार चेयरमैन डॉ राजीव पचौरी . डॉ वीपी सिंह डॉ गौरव गुप्ता डॉ शिव शर्मा डॉ गौरव शर्मा डॉ राहुल सिंह, डॉ मनीष शर्मा डॉ हेमंत बंसल डॉ सौरव गुप्ता डॉ नीरज शर्मा डॉ पुनीत उपाध्याय डॉ आशीष जौहरी डॉ रफ़ी रहमान डॉ भानु गुर्जर उपस्थित रहे कार्यक्रम की व्यवस्था आशु यादव ने सँभाली हुई है।