कानपुरलीक्स वीडियो किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में आईएमए, कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति सहित छह अरेस्ट, एमबीए छात्र से 6 लाख में किडनी ली और कालेज संचालक की पत्नी के किडनी ट्रांसप्लांट में 80 लाख वसूले, 50 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट कराए। साउथ अफ्रीका की महिला का भी किया किडनी ट्रांसप्लांट।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला आयुष मेरठ में रह रहा है और वह उत्तराखंड के कॉलेज से एमबीए कर रहा है, उसकी पहचान किडनी रैकेट के दलाल कानपुर के कल्याणपुर निवासी शिवम उर्फ काड़ा से हुई, उसने आयुष को टेलीग्राम से जोड़ा और मेरठ के एक स्कूल के संचालक की पत्नी का किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए सौदेबाजी की, आयुष को छह लाख रुपये देने के लिए कहा गया। आयुष कानपुर पहुंच गया, उसे 3.25 लाख रुपये दिए गए। कल्याणपुर स्थित आईएमए कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा और पति डॉ. सुजीत आहूजा के हॉस्पिटल में आयुष की किडनी निकालकर मेरठ के स्कूल संचालक की पत्नी पारुल के ट्रांसप्लांट की गई। मगर, आयुष को शिवम ने पूरा भुगतान नहीं किया, इस पर आयुष ने पुलिस को सूचना दे दी।
तीन अस्पतालों में मारे गए छापे
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को आहूजा हॉस्पिटल, मेड लाइफ में मरीज का ट्रांसप्लांट के लिए पंजीकरण किया गया था और ट्रांसप्लांट के बाद भर्ती किया गया था, मेड लाइफ हॉस्पिटल को सील किया गया है। आहूजा और प्रिया हॉस्पिटल को नोटिस दिया गया है।
50 किडनी ट्रांसप्लांट कराए
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में 50 से किडनी ट्रांसप्लांट कराने का पता चला है। इस रैकेट के तार विदेश तक फैले हुए हैं और साउथ अफ्रीका की महिला का भी आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था। पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है।