आगरालीक्स …Agra News: आगरा के दयालबाग से खंदौली के बीच पैंटून पुल के बाद नगला बूढ़ी से खंदौली के बीच यमुना पर पुल के लिए 147 करोड़ रुपये का बजट, 15 मिनट में पहुंच जाएंगे खंदौली, जानें। ( Agra News: Rs 147 crore for New Bridge on Yamuna between Nagala Budhi STP & Gijoli Khandauli )
आगरा से खंदौली, हाथरस अलीगढ़ जाने के लिए वाहन वाटरवक्र्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया होते हुए जाते हैं, वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा रहता है। दयालबाग के पोइया घाट पर यमुना पर पैंटून पुल बन गया है इससे 10 मिनट में खंदौली पहुंच रहे हैं लेकिन पुल पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो सकता है। बारिश में पुल हटा दिया जाएगा। ऐसे में दयालबाग से खंदौली के बीच यमुना पर पुल बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी, आनंदी भैरों, दयालबाग से खंदौली के गिजौली के बीच यमुना पर पुल प्रस्तावित था, लेकिन पुल के लिए पेड़ काटने की अड़चन आ रही थी।
नगला बूढ़ी एसटीपी से गिजौली के बीच बनेगा पुल
अब पुल के लिए रिवाइज बजट मंजूर हुआ है। अब यह पुल दयालबाग में नगला बूढ़ी एसटीपी से गिजौली खंदौली के बीच में बनाया जाएगा, पुल 147 करोड़ रुपये से बनेगा, इसके लिए 28 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल गई है। पुल के लिए भुमि की खरीद भी की जा रही है। पुल बनने से दयालबाग से खंदौली पहुंचने में 15 मिनट का समय लगेगा।
यमुना की डाउन स्ट्रीम में बनेगा 600 मीटर लंबा पुल
दयालबाग के नगला बूढ़ी एसटीपी से दो लेन का 600 मीटर लंबा पुल बनेगा। पुल को यमुना की डाउन स्ट्रीम में 400 मीटर में बनाया जाएगा। पुल के दोनों तरपफ 150 से 200 मीटर की अप्रोच रोड भी बनाई जाएगी।
दो लेन का पुल 600 मीटर लंबा होगा। दोनों तरफ 150 से 200 मीटर लंबी अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। यह पुल यमुना नदी के डाउन स्ट्रीम में 400 मीटर में बनाया जा रहा है।