आगरालीक्स…Agra News: आगरा के स्कूलों में आज से नया सेशन शुरू हो गया है, किताब कॉपी के बोझ को पीठ पर उठाकर मुस्कुराते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चों के साथ ही परिजनों का टाइम टेबल भी बदल गया है। करीब एक लाख छात्रों का नया सेशन शुरू हो गया है।
आगरा के सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में बुधवार से नया सेशन शुरू हो गया। मार्च में परीक्षा होने के बाद स्कूलों की छुटटी चल रही थी, मार्च के अंतिम सप्ताह में अधिकांश स्कूलों ने रिजल्ट जारी कर दिया इसके साथ ही किताब कॉपी और यूनिफार्म की स्लिप परिजनों को थमा दी। ( Agra News: School New session of 1 Lakh student start in Agra)
पहले दिन मुस्कुराते हुए पहुंचे छात्र, नर्सरी के छात्र रोते हुए पहुंचे
नए सेशन में पहले दिन अधिकांश स्कूलों में छात्र मुस्कुराते हुए पहुंचे, अपने दोस्तों के साथ गपशप करने और मिलने के बाद मस्ती करने के मूड में बच्चे स्कूल गए। वहीं, जिन बच्चों ने नर्सरी में प्रवेश लिया है उनके परिजन स्कूल छोड़ने आए, बच्चे रोते हुए स्कूल के गेट के अंदर गए।
बच्चों पर किताब कॉपी और परिजनों पर महंगाई का बोझ
स्कूलों में नया सेशन शुरू होने से परिजनों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, किताब कॉपी और यूनिफार्म में 10 से 15 हजार रुपये प्रति बच्चा परिजनों को खर्च करना पड़ा है। अप्रैल में फीस भी जमा करनी होगी। वहीं, जिन मिशनरी स्कूलों में बच्चे कक्षा एक में पहुंचे हैं उनसे एडमिशन फीस भी ली गई है। वहीं, बच्चों का किताब कॉपी का बोझ बढ़ गया है। बैग का इतना वजन है कि जिन परिजनों ने सुबह बैग उठाया, उनके मुंह से उफ निकल गई। इसके साथ ही सुबह जागने के समय में भी बदलाव करना पड़ा है, स्कूल की टाइमिंग सुबह सात से आठ बजे के बीच में है ऐसे में परिजनों ने पांच से छह बजे के बीच में बिस्तर छोड़कर बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करनी पड़ी।