आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 14 हजार पीएनजी कनेक्शन धारकों ने एलपीजी सिलिंडर सरेंडर कर दिया है। एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर के रेट 195 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। ( Agra News: 14000 PNG customers surrender LPG connection, Commercial Gas cylinder hike Rs 195 in Agra )
घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दिक्कत को देखते हुए जिन लोगों पर पीएनजी कनेक्शन है उनके एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में 1.05 लाख पीएनजी के कनेक्शन धारक उपभोक्ता हैं, इसमें से 75 हजार कनेक्शन चालू हैं। इन 75 हजार पीएनजी कनेक्शन धारकों की सूची ग्रीन गैस ने एलपीजी कनेक्शन देने वाली कंपनियों को दे दी है। इसके आधार पर कंपनियों ने 14 हजार पीएनजी कनेक्शन धारकों के एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करा दिए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े
एलपीजी की किल्लत के बीच कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के रेट बढ़ा दिए हैं, एक अप्रैल से कमर्शियल सिलिंडर के रेट 195 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब कमर्शियल सिलिंडर 2132.50 रुपये में सप्लाई किया जाएगा। कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई भी अनुपात के हिसाब से हॉस्पिटल, होटल और रेस्टोरेंट के लिए की जा रही है।