आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ब्लड बैंकों पर छापा, पांच चैरिटेबल ब्लड बैंक पर लगाई गई रोक, गड़बड़ियां मिलने पर ब्लड एक्सचेंज नहीं कर सकेंगे।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय की टीम ने प्रदेश भर की ब्लड बैंंकों पर छापा मारा, औषधि निरीक्षकों की अंतर जनदपीय टीमों ने अलग अलग जिलों में छापेमारी की। आगरा मंडल के सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि आगरा में 29 और 30 मार्च को जिले की 21 ब्लड बैंक में जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने खून के भंडारण में तापमान की अनिवार्यता, मानक के अनुसार, टेस्टिंग, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता के साथ ही उपकरण और इनसे संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। ( Agra News: Five Blood Bank of Agra banned )
आगरा की पांच सहित प्रदेश की 10 ब्लड बैंकों पर रोक
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, जांच के बाद आगरा की पांच चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रोक लगाई गई है। जांच के बाद आगरा की पांच ब्लड बैंकों पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलापों पर तत्काल रोक लगा दी है। वहीं, प्रदेश की पांच और ब्लड बैंकों पर रोक लगाई गई है। इस तरह 10 ब्लड बैंकों पर रोक लगाई गई और जिन ब्लड बैंकों में कमियां मिली हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
आगरा की इन ब्लड बैंक पर लगाई गई रोक
1 आगरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा 2. जय हिंद चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा 3.लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा 4. श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा 5. श्री जगदंबा चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा
प्रदेश की इन ब्लड बैंकों पर भी रोक
