आगरालीक्स…आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी 42 दिन के लिए मथुरा होकर जाएगी. रात को लखनऊ से 5:30 घंटे देरी से आगरा फोर्ट पहुंची तो आज सुबह 4 घंटा देरी से हुई रवाना…जानें कारण और नया रूट
आगरा फोर्ट से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट 42 दिन के लिए बदल दिया गया है. कानपुर और लखनऊ के बीच गंगा नदी पर बने पुल पर स्लीपर बिछाने के कारण आगरा—लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12180) का डायवर्ट किया गया है. यह गाड़ी अब 42 दिन के लिए आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकीधाम, कानपुर नहीं जाएगी. इस गाड़ी का रूट आगरा फोर्ट से अछनेरा, मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ के लिए किया गया है. ऐसे में कानपुर तक सफर करने वाले यात्रियों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लखनऊ से आगरा फोर्ट का रूट पुराना वाला
आगरा फोर्ट से लखनऊ (12180) जाने वाली इंटरसिटी का ही रूट बदला गया है. लखनऊ से आगरा फोर्ट आने वाली गाड़ी संख्या (12179) का रूट वही पुराना वाला, उन्नाव, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला होते हुए आगरा फोर्ट है.
2 अप्रैल से इंटरसिटी का रूट बदला गया है. इसके कारण आगरा से लखनऊ के लिए 2 अप्रैल् को रवाना हुई इंटरसिटी 8 घंटा देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची. वहीं यह 12179 ट्रेन लखनऊ से आगरा के लिए 5 घंटे अधिक देरी से रवाना हुई जो कि रात को 9 बजकर 49 मिनट पर आने की जगह देर रात 3 बजे के बाद आगरा फोर्ट पर पहुंची. आज 3 अप्रैल को भी 12179 ट्रेन 4 घंटे अधिक देरी से आगरा फोर्ट सेेेेेेेेेेेेेेेेेे रवाना हुई जो कि करीब दोपहर साढ़े 3 बजे लखनऊ पहुंची.