आगरालीक्स…आगरा में गर्मी के तेवर और बढ़े. कल शनिवार को बारिश के आसार. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. घरों व दफ्तरों में कूलर और एसी भी चल रहे हैं. दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को मौसम बदल सकता है. शनिवार को बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 03/04/26) 36.7
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/04/26) 24.1