आगरालीक्स…आगरा में बाइक सवार रिटायर्ड पीएसी कर्मी की हाइवे पर एक्सीडेंट में मौत.
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर कुबेरपुर में शनिवार को दर्दनाक एक्सीडेंट में बाइक सवार रिटायर्ड पीएसी कर्मी की मौत हो गई है. हाइवे पर अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. मृतक के पास मिले पहचान पत्र से इनकी शिनाख्त हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस हाइवे पर ले सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.हादसा कुबेरपुर पर गौरी ढाबा के पास सुबह 9 बजे हुई. मृतक की पहचान 63 वर्षीय राकेश पुत्र शंकरलाल निवासी कटरा वजीर खान, थाना एत्माद्दौला के रूप में हुई. राकेश कुमार पूर्व में पीएसी में कार्यरत थे और सेवानिवृत जीवन जी रहे थे. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है.