आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्कूल की छुट्टी के समय बुलट लेकर निकले युवक, बुलट से पटाखे के चलने जैसी आवाज आने पर कर्मचारियों ने समझाया तो जमकर उत्पाद किया, भाजपा पार्षद के पुत्र सहित अन्य पर मुकदमा। ( Agra News: FIR lodge after youth ruckus in School in Agra )
आगरा के कमला नगर ब्रज धाम फेस टू निवासी विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल के कर्मचारी अमित चौधरी द्वारा कोर्ट के आदेश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि इसी साल 26 फरवरी को आगरा पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय तेज स्पीड से बुलट बाइक लेकर युवक आए, बाइक के मॉडीफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज आ रही थी, बुलट स्पीड ब्रेकर पर गिरते गिरते बची, स्कूल के कर्मचारियों ने बुलट सवार युवकों को बचाया, समझाया कि तेज स्पीड में गाड़ी ना चलाएं, बुलट में प्रतिबंधित साइलेंसर लगा रखा है इससे बच्चे सहम जाते हैं। आरोप है कि बुलट सवार युवक अभद्रता करने लगे, धमकी देकर चले गए।
उत्पाद मचाने के आरोप, गाली गलौज की
कुछ देर बाद 20 से 25 युवकों को लेकर स्कूल आ गए। कर्मचारियों से अभद्रता और धक्कामुक्की करने लगे, स्कूल प्रबंधक के घर में घुसकर नारेबाजी की। धमकी देने लगे कि स्कूल बंद करा देंगे, विजय नगर चौकी से पुलिस आ गई और युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। लेकिन दूसरे दिन फिर से युवक बुलट लेकर आ गए और कर्मचारियों को घूरा, धमकी दी। पुलिस के मुकदमा दर्ज ना करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। स्कूल की सुरक्षा की बात कही, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद होने का दावा किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर भाजपा पार्षद हरिओम बाबा के बेटे प्रथम गोयल, दक्ष परमार सहित 20 से 25 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत का मीडिया से कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।