आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में फिरोजाबाद के 750 अभ्यर्थी फिजिकल और स्क्रीनिंग टेस्टिंग में हुए पास. मेडिकल कल
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO), आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली सुचारु, व्यवस्थित एवं बेहतर समन्वय के साथ संचालित हो रही है। 08 अप्रैल 2026 को फिरोजाबाद जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया। लगभग 1300 अभ्यर्थियों को कॉल-अप किया गया था, जिनमें से लगभग 1000 अभ्यर्थी रैली स्थल पर रिपोर्ट हुए। इन अभ्यर्थियों ने शारीरिक एवं स्क्रीनिंग परीक्षण में भाग लिया, जिनमें से लगभग 750 अभ्यर्थी सफल हुए और उन्हें अगले दिन निर्धारित चिकित्सा परीक्षण हेतु चयनित किया गया है।शहर में देर शाम एवं रात्रि के दौरान हुई अभूतपूर्व वर्षा एवं आकाशीय बिजली (गरज-चमक) के बावजूद, सेना एवं नागरिक प्रशासन ने अतिरिक्त समय तक कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया, जिससे रैली अपने निर्धारित समयानुसार प्रारंभ की जा सकी। यह समर्पण एवं समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 के लिए निम्नलिखित निर्धारित है:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी – मैनपुरी एवं कासगंज जनपद सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे रैली स्थल के प्रवेश द्वार पर प्रातः 0200 बजे रिपोर्ट करें। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, आगरा पुनः स्पष्ट करता है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित है।