आगरालीक्स…Agra News: ग्रेटर आगरा पर एनसीआर के रियल एस्टेट कारोबारियों की नजर, करा रहे सर्वे, प्रोपर्टी के रेट 200 से 300 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना, एडीए प्लॉट के साथ मकान भी बनेंगे।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड पर कुबेरपुर के पास 449 हेक्टेयर में 5145 करोड़ से विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप हैं। इन टाउनशिप में 4712 प्लॉट होंगे, इसके साथ ही ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट पर एडीए द्वारा आर्थिक रुप से दुर्बल और निन्म आय वर्ग के लोगों के लिए मकान भी बनाए जाएंगे।
एनसीआर के रियल एस्टेट कारोबारी कराने लगे सर्वे
ग्रेटर आगरा की कनेक्टिविटी अच्छी होने और नोएडा और गुरुग्राम में प्रोपर्टी में सैचुरेशन आने के बाद एनसीआर के बिल्डर की नजर भी ग्रेटर आगरा पर है। ग्रेटर आगरा के बाद यमुना एक्सप्रेस वे के पास न्यू आगरा अर्बन सेंटर भी विकसित किया जाना है। ऐसे में रियल एस्टेट कारोबारी की नजर ग्रेटर आगरा पर टिकी हुई है, कारोबारी ग्रेटर आगरा के आस पास की जमीन का सर्वे करा रहे हैं।
2 से तीन साल में संपत्तियों के रेट कई गुना बढ़ेंगे
जिस तरह से ग्रेटर आगरा को विकसित किया जा रहा है, उम्मीद है कि दो से तीन साल में संपत्तियों के रेट 200 से 300 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। इसके लिए इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेस वे के आस पास की जमीन के रेट भी बढ़ने लगे हैं।
बोर्ड बैठक में रेट होंगे निर्धारित, मई में आवंटन
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली के अनुसार, अप्रैल महीने के अंत तक बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में प्लॉट के रेट निर्धारित किए जाएंगे। इसके बाद मई भी प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,प्लॉट के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ग्रेटर आगरा में 4353 आवासीय प्लॉट हैं और मिश्रित भू उपयोग वाले 164 प्लॉट भी हैं। अटलपुरम के प्लॉट का रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, ग्रेटर आगरा में 33000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक प्लॉट का रेट हो सकता है। हालांकि, बोर्ड बैठक में रेट पर निर्णय लिया जाएगा।
ग्रेटर आगरा टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड