आगरालीक्स…आगरा में गर्मी झेलने के लिए अब तैयार हो जाएं. आज ही मौसम ने दिखाए तेवर. तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा…जानिए बारिश के क्या हैं आसार
अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज हवाएं, आंधी तूफान और बारिश के कारण मौसम ठंडा बना रहा लेकिन आज शनिवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. इसका असर तापमान पर भी रहा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं. आसमान साफ ही रहेगा और दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा. इसी सप्ताह आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 11/04/26) 36.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/04/26) 19.8
Departure from Normal(oC) -2.7