Monday , 1 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Deputy CM said – Business increased due to the abolition of GST in the policy…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Deputy CM said – Business increased due to the abolition of GST in the policy…#agranews

183

आगरालीक्स…आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य. बोले—पॉलिसी में जीएसटी खत्म होने से बढ़ा व्यापार, 90-100 करोड़ लोगों को पॉलिसी देने की आवश्यकता

पॉलिसी में जीएसटी खत्म होने से व्यापार में बढ़ोत्तरी हुई है। भारतीय जीवन बीमा निगम लाइफ इन्श्योरेनेस सेक्टर का सबसे बड़ा सेक्टर है। परन्तु अभी भी 90-100 करोड़ लोगों को पॉलिसी देने की आवश्यकता है। ज्यादार अधिकारी बड़े पॉलिसी होल्डर खोजते हैं। परन्तु छोटी पॉलिसी भी करनी चाहिए छोटे और गरीब लोगों को जब तक कवर नहीं किया जाएगा, तब तक प्रधानमंत्री का विकसित और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य अधूरा है। इसलिए 100 करोड़ लोगों को बीमा कवर देने की जरूरत है। नेशनल फैडरेशन ऑफ इन्शोसेन्स फील्ड वर्कर्स की होटल ग्रांड मरक्युर में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह बात कही।

उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की वित्तीय एवं जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए लाइफ इन्श्योरेन्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विकास अधिकारियों की समस्याओं को वित्त मंत्री के समक्ष रखने का भी भरोसा दिलाया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विवेक सिंह ने संगठन की गतिविधियों एवं विकास अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

क्षेत्रीय सचिव संजय शाही ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत मंडलीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं मंडली सचिव, मुकुल उपमन्यु ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त पौनिया, राजकुमार गुप्ता, विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय बाबू, महासचिव विवेक सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, सचिव संजय शाही, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिहिर लोहखंडवाला, ऑल इंडिया रेजिडेंट सेक्रेटरी करण बुटोला(दिल्ली), ऑल इंडिया ट्रेजरर राजीव कृष्ण त्रिपाठी (वाराणसी), वेस्टर्न ज़ोन के जोनल प्रेसिडेंट पी.एस. राणा (राजकोट), जोनल सेक्रेटरी मिलिंद मिश्रा (नासिक), सेंट्रल ज़ोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभय सिंह परिहार (सतना), क्षेत्रीय सचिव अजय विज़रा (भोपाल), उत्तरमध्य क्षेत्र के जोनल प्रेसिडेंट मनीष रस्तोगी (कानपुर) एवं जोनल सेक्रेटरी श्री संजय साहू (गोरखपुर) व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

700 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग
सम्मेलन में उत्तर मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) की 225 शाखाओं से 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कुल 12 डिवीजनों—आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, बरेली, मेरठ एवं लखनऊ—के पदाधिकारी एवं शाखा प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

JEE Advance 2026 : Shubham Kumar top with 330 marks out of 360

नईदिल्लीलीक्स …Agra News: आईआईटी, एनआईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shilpgram Taj Mahal eastern gate Parking closed

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट की शिल्पग्राम पार्किंग बंद होने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सुबह से धूप निकल आई है, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News papers review 1st June 2026

आगरालीक्स….Agra News: आगरा का एक जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ सीबीएसई ने...

error: Content is protected !!