नोएडालीक्स वीडियो देखें, नोएडा, फरीदाबाद और पलवल में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर निजी कंपनियों के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग लगाई, पुलिस पर पथराव, कंपनियों के आफिस में भी तोड़फोड़।
सोमवार को सैलरी बढ़ाने की मांग करते हुए नोएडा के कई इलाकों में निजी कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। कर्मचारी 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये सैलरी करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। नोएडा फेज टू में कर्मचारियों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया, गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थर भी फेंके। फरीदाबाद और पलवल में भी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।