मथुरालीक्स…Mathura News: वृंदावन मोटरबोट हादसे में मोनिका टंडन और युवराज का का शव मिला, 15 की मौत, 1 अभी भी लापता, आगरा के बटेश्चर में नावों के संचालन पर रोक। ( Mathura Live News: Two dead body found in Yamuna, Death toll rises 15, Boating in Bateshwar, Bah stop)
मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर से दो किलोमीटर दूर यमुना में पंजाब से आए 38 श्रद्धालु की मोटरबोट शुक्रवार को पांटून पुल के पीपा से टकराने के बाद पलट गई थी, रविवार तक 13 श्रद्धालु के शव मिल गए थे, सोमवार सुबह से ही टीमों ने लापता तीन लोगों की तलाश की। इसमें से मोनिका टंडन का शव मिल गया है। इसके कुछ देर बाद ही युवराज का भी शव मिल गया है। हादसे में अभी तक 15 शव मिल गए हैं। पंकज मल्होत्रा और युवराज के शव अभी तक नहीं मिले हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद मोटर बोट चला रहे पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया था।
बटेश्वर में नावों के संचालन पर रोक
मथुरा हादसे के बाद सख्ती की गई है, बाह बटेश्वर में बड़ी संख्या में नाव चलती हैं, लोग नौका विहार करते हैं, रविवार को पुलिस ने बिना सुरक्षा मानकों के नाव के संचालन पर रोक लगा दी है।
इनके मिल चुके हैं शव
अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी सपना हंस, कबिता बहल, चरनजीत, ऋषभ शर्मा, मधुर बहल, पिंकी बहन, ईशान कटारिया, मीनू बंसल, आशा रानी, मानिक टंडन, डिंकी, मोनिका टंडन।
इनकी तलाश जारी
पंकज मल्होत्रा 40 साल