नई दिल्लीलीकस…बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे भाजपा के सम्राट चौधरी. नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा.
बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन है. भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. सम्राट चौधरी के रूप में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बिहार में होगा. इससे पहले सीएम नीतिश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया. नीतीश कुमार अब राज्यसभा के जरिए अपनी नई पारी का आगाज करेंगे.इधर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर विश्वास जताया गया. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन—जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया.
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंप दिया. उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी थे. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. करीब छह मिनट तक बातचीत के बाद नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया.