आगरालीक्स…आगरा में कंगना राणावत केस में फिर मिली नई तारीख. आज नहीं हो सकी सुनवाई. अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
किसानों के अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना राणावत के खिलाफ आगरा में चल रहे केस में सुनवाई की अगली तिथि अब 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. आज 16 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन किन्हीं कारणवश स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में सुनवाई नहीं हो सकी.आदेश की तारीख थी निर्धारित
3 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहसल की गई थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी लिखित बहस कोर्ट में पेश की थी और मौखिक दलीलें भी दी थी. बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने संज्ञान आदेश के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की थी लेकिन आज सुनवाई नहीं हुई. कोर्ट में वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के साथ कई अधिवक्ता मौजूद रहे तो वहीं कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान और स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा उपस्थित रहे.