आगरालीक्स…आगरा की मेयर पर राखी सावंत को आया गुस्सा. वायरल वीडियो कर रहा ट्रेंड
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत ने इस बाद आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर पर अपने तीखे बयान दिए हैं. उनके यह तीखे बयान मेयर के उस वीडियो पर आए हैं जो कि सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बना हुआ है. इस वीडियो में प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेयर आशा भोसले को घोसले कहती नजर आ रही हैं. मेयर का यह बयान तूल पकड़ रहा है.अभिनेत्री राखी सावंत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि आगरा की मेयर पढ़ी लिखी नहीं हैं क्या जो भोसले को घोसले परिवार में अंतर नहीं समझती हैं. आशा भोसले का नाम कितना बड़ा, क्या वह यह नहीं जानती हैं. हालांकि इस मामले में आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर का कहना है कि पूर्व में जो वीडियो जारी हुआ था, उसमें उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था.