आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुआ सेमिनार. स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को शिक्षा व अनुशासन का बताया महत्व. बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए किया प्रेरित
आगरा के सेंट पीटर्स में विज्ञान व कॉमर्स में प्रवेश करने वाले कक्षा 11 के छात्रों के अभिभावकों के लिए एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के Resource Person Rev. Fr. (Dr.) Alwyn Pinto, प्रधानाचार्य सेंट पीटर्स कॉलेज ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा व अनुशासन का जीवन में महत्व बताया। किस तरह से शिक्षक, अभिभावक, स्कूल व छात्र अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाकर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से बच्चों को पाठ्येतर गतिविधियाँ (Extra-Curricular Activities) में बढ़-चढ़कर भाग लेने का प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आजकल जमाने में बच्चे कभी-कभी अपनी राह से भटक जाते हैं और कुछ गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं। इस पर फादर डॉ. एल्विन पिंटो ने बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया और रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। फादर ने सभी बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए सेमिनार का समापन किया। विद्यालय व फादर के प्रयासों को सभी ने सराहा।