आगरालीक्स:……Agra News: आगरा में दो सगी बहनों का धर्मांतरण कराने वाली आयशा ने सीए छात्रा को भी जाल में फंसाया था, सनसनीखेज खुलासा। टीसीएस में कारपोरेट धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सीए छात्रा ने अपने साथ हुई धर्मांतरण के प्रयास की घटना को बयां किया है। ( Agra Live News: Agra Religious Conversion Racket Master Mind Aaisha brain wash CA girl student )
आगरा पुलिस ने पिछले साल 2025 में सदर की दो सगी बहनों को कोलकाता की मुस्लिम बस्ती से मुक्त कराया था। दोनों वहां बुर्का पहनकर रह रहीं थीं, पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग लीडर आयशा सहित 14 सदस्यों को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो राजस्थान की रहने वाली सीए छात्रा भी आयशा के संपर्क में मिली थी।
सीए छात्रा ने दिए बयान, कोलकाता भेजने की थी तैयारी
डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल की जांच में राजस्थान की सीए छात्रा को भी धर्मांतरण के लिए फंसाने का पता चला था, छात्रा के परिजनों को जानकारी दी गई थी, जिससे छात्रा बच गई। सीए छात्रा का आयशा ने ब्रेन बॉश किया था उससे कहा था कि उनके धर्म में कोई भेदभाव नहीं है। वह उनके साथ सुरक्षित है। गैंग नहीं पकड़ जाता तो छात्रा अपने घर से चली जाती उसे जयपुर पहुंचना था वहां से छात्रा को दिल्ली आना था और दिल्ली से कलमा पढ़ाकर छात्रा को कोलकाता भेजने की तैयारी थी। जब गैंग पकड़ा गया तो छात्रा और उसके परिजन बयान देने के लिए तैयार नहीं थे, वे इस मामले में नहीं पड़ना चाहते थे लेकिन अभी हाल ही में टीसीएस में कारपोरेट धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सीए छात्रा बयान देने के लिए तैयार हो गई। उसने आगरा आगरा कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।