उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां गंगे के जयकारे के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ( Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees)
रविवार को सुबह भैरव घाटी में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। मुखबा गांव के लोागें ने मांग गंगा को कल्यो देने के साथ ही फाकरे का भोग लगाकर नम आंखों से छह महीने के गंगोत्री धाम में प्रवास के लएि भावुकता के साथ विदाई दी। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ और विशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12.15 बजे तय मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदरानाथ धाम और बद्रीनाथ धाम सहित चार धाम की यात्रा शुरू हो गई। 22 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।