Sunday , 19 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

56

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की चेतावनी. 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान…आने वाला सप्ताह गर्मी से रहें सतर्क…स्कूलों का समय बदलने की मांग

आगरा में गर्मी ने हालत खराब कर दी है. भीषण गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है. सूर्य की तेज और चमकीली धूप सहन नहीं हो रही है. सुबह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दे रही है. दिन में तो मानो आसमान से आग बरस रही हो. तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में भी शामिल है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाला सप्ताह लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह भयंकर वाली गर्मी का होने के आसार हैं. लू चलने की संभावना है जिसके कारण आगरा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक गर्मी अपने सबसे अधिक तेवर दिखाएगी. दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है.

स्कूलों का समय बदलने की मांग
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पेरेंट्स की ओर से स्कूलों का समय बदलने की मांग की गई है. पेरेंट्स का कहना है कि आगरा में 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी है और इसी तापमान में बच्चे स्कूल से घर वापस लौट रहे हैं. लगभग सभी स्कूलों का समय इस समय सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक है. ऐसे में दोपहर दो बजे जब बच्चे लौटते हैं तो वो पूरी तरह से बेहाल से नजर आते हैं. पेरेंट्स का कहना है कि स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक ही रखा जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

बिगलीक्स

Agra Live News: Parashurama Janmotsav celebrate in Kailash Mandir Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री प्राचीन कैलाश...

बिगलीक्स

Agra Live News: 54 year old Asam tourist faint near Taj Mahal Barrierm, Hospitalised

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी, ताजमहल देखने आई...

error: Content is protected !!