आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात लेकर जा रहे ब्वायफ्रेंड को दूसरी युवती से शादी करने से रोका, बोली मेरा साथ तीन साल रिलेशनशिप में रहा, दूसरी युवती से कैसे शादी कर सकता है। ( Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra )
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के युवक की शादी कछपुरा क्षेत्र की युवती से तय हुई थी, सोमवार को शमसाबाद से कछपुरा बारात जानी थी। घर पर बारात की निकरोसी की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान एक युवती आ गई, उसने आरोप लगाए कि युवक से उसकी तीन साल से रिलेशनशिप है। युवक ने शादी का वादा किया था लेकिन शादी अन्य युवती से करने जा रहा है इसे लेकर हंगामा हुआ, किसी तरह से लोगों ने युवक को वहां से निकाल दिया।
बारात को युवती ने रोका, बोली मेरा साथ शादी करनी होगी
बारात कछपुरा पहुंच गई। सोमवार रात को दूल्हा घोड़ी पर बैठ गया और बारात दुल्हन के घर जाने लगी इसी दौरान युवती अपनी मां को साथ लेकर आ गई और दुल्हे को बारात चढ़ाने से रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ, पुलिस आ गई, पुलिस युवती, उसकी मां, दूल्हा को थाने ले आई, यहां काफी देर तक वार्ता चली। दूल्हा ने कहा कि युवती सुबूत दे, शादी का वादा करने के लिए कोई मैसेज व्हाटएस किया है तो उसे दिखाए लेकिन युवती ऐसा कुछ नहीं दिखा सकी। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा को जाने दिया।