Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra Live News: The Shri Adinath Panchkalyanak Mahotsav has commenced at MD Jain in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: The Shri Adinath Panchkalyanak Mahotsav has commenced at MD Jain in Agra…#agranews

150

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन में शुरू हुआ श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव. जैन धर्म शाला बेलनगंज से निकली भव्य रथयात्रा, शोभायात्रा और घटयात्रा

धर्मनगरी आगरा एक बार फिर आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई, जब श्री 1008 सर्वताभद्र जिनालय, आदर्श नगर बल्केश्वर के श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को अत्यंत भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ हुआ। एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत ग्राउंड स्थित अयोध्या नगरी के विशाल पांडाल में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल जैन धर्मशाला, कचौड़ा बाजार बेलनगंज से निकली भव्य रथयात्रा, शोभायात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

पूज्य उपाध्याय श्री विहसन्तसागर मुनिराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 500 मांगलिक महिलाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित ढंग से घटयात्रा में शामिल हुईं, जो श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत प्रतीक बनीं।शोभायात्रा में भगवान के माता-पिता, सौधर्म इन्द्र, महायज्ञनायक, कुबेर, यज्ञनायक सहित विभिन्न पात्रों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 56 कुमारिकाएं, अष्ट देवियां, सौभाग्यवती महिलाएं एवं भगवान की सह-बुआओं के लिए विशेष सिटिंग प्लेटफॉर्म युक्त झांकियां सजाई गईं। आगरा के प्राचीन घोड़े वाले रथ पर श्रीजी को विराजमान कर भव्यता के साथ मेला स्थल तक लाया गया।रथ के आगे पूज्य उपाध्याय श्री विहसन्तसागर मुनिराज ससंघ स्वयं विहार करते हुए चल रहे थे, वहीं नगर के प्रमुख श्रेष्ठी, समाजसेवी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उनके साथ चल रहे थे।

निर्धारित समय पर यह भव्य यात्रा अयोध्या नगरी स्थित पांडाल में पहुंची, जहां रोहित जैन अहिंसा एवं रचित जैन अहिंसा परिवार द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। पंडाल का उद्घाटन डॉ. अरिंजय जैन द्वारा तथा मुख्य मंच का उद्घाटन निर्मल जैन मोठया एवं वीरेंद्र मोठया परिवार द्वारा किया गया।प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार निशांत भैया जी एवं संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में आचार्य निमंत्रण, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन जैसे कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से संकल्प, प्रतिष्ठा विधान, मंडप प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, जाप-अनुष्ठान एवं नित्य नियम जैसे मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुए। भगवान का कलशाभिषेक कर विधिपूर्वक महोत्सव का शुभारंभ किया गया।विशाल पांडाल की आकर्षक सज्जा, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी मुनिराज ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव आत्मा के उत्थान और जीवन में संस्कारों के जागरण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान के जीवन के पंच कल्याणक हमें त्याग, संयम, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।महोत्सव के प्रथम दिवस दोपहर में सीमन्तोन्नयन क्रिया (माता की गोद भराई) एवं नवीन प्रतिमाओं की सुगंधित द्रव्यों से आकार शुद्धि तथा गर्भ कल्याणक की पूजन विधि सम्पन्न हुई। वहीं रात्रि में श्रीजी की महाआरती, गर्भकाल लाना एवं इन्द्रसभा की भव्य प्रस्तुति हुई, जिसमें अष्ट कुमारिकाओं द्वारा तीर्थंकर माता की सेवा तथा चंपक कुमारिकाओं द्वारा 16 स्वप्नों का मनोहारी प्रदर्शन किया गया।

पहली बार 80×20 फीट की विशाल LED वॉल पर इन्द्र दरबार एवं राजदरबार के जीवंत दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया और आगरा नगरी पूरी तरह धर्ममय वातावरण में रंगी नजर आई।कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल एवं उमेश जैन भिंड वाले द्वारा किया गया।मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 24 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से अयोध्या नगरी में तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

आगरा

Agra Weather: Alert issued for rain, thunderstorms, and hailstorms in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश...

error: Content is protected !!