आगरालीक्स…Agra News: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, आगरा के 10 वीं के टॉपर प्रदेश में आठवें स्थान पर, 12 वीं में बेटी ने मारी बाजी। जानें टॉपर।
यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के नतीजे गुरुवार शाम को घोषित कर दिए गए। 10 वीं और 12 वीं में आगरा के 1.21 लाख छात्र शामिल हुए थे। शाम को परिणाम घोषित किया गया। आगरा में 10 वीं में एसीबी देवी कन्या इंटर कॉलेज के विंदेश कुमार ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है, उनकी प्रदेश में आठवीं रैंक है। ( Agra Live News: UP Board 2026 Result Vindesh Kumar top in 10th & Kajal Kumari in 12th )
काजल कुमारी ने इंटर में किया टॉप
जबकि इंटर में बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी ने टॉप किया है, काजल कुमारी के 94.8 प्रतिशत अंक हैं। जबकि श्री नारायण कॉलेज की अंजलि 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और तीसरे स्थान पर गणपति विद्या मंदिर के जतिन कुमार हैं, उनके 92.4 प्रतिशत अंक हैं।