आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश ने 96.50 प्रतिशत अंक लाकर हाईस्कूल में किया टॉप..जानिए आगरा के टॉप 10 में शामिल बच्चों के नाम
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. आगरा में लगभग 1.21 लाख बच्चों ने हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं.इंटर में आया 83.01 प्रतिशत रिजल्ट
इंटर बोर्ड परीक्षा में 61689 बच्चों ने पंजीकरण कराया और इसमें 60456 बच्चे शामिल हुए. इंटर में 500099 बच्चे पास हुए हैं और रिजल्ट 83.01 रहा है. पिछले साल के मुकाबले यह 6.50 प्रतिशत अधिक है क्योंकि पिछले इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र उत्तीण हुए थे. इंटर में जेल में निरुद्ध 17 बंदियों ने भी बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें से 15 ने परीक्षा पास की है.
इंटर की बोर्ड परीक्षा में श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा काजल कुमारी ने आगरा टॉप किया है. उनके 94.80 प्रतिशत अंक आए हैं. काजल के पिता पेंटर हैं. बेटी की सफलता पर पूरा परिवार खुश है.

हाईस्कूल में विंदेश ने किया टॉप
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में फतेहाबाद के एसबी गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्रा विंदेश ने 96.50 प्रतिशत अंक के साथ आगरा टॉप किया है. विंदेश प्रदेश में भी संयुक्त रूप से 8वीं नंबर पर टॉपर हैं.
