यूपीलीक्स…अखिलेश यादव का पुतला जलाने में झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल. अस्पताल में हालचाल लेने पहुंचे सपा प्रमुख
लोकसभा में महिला आरक्षण संबंधी बिल गिर जाने के कारण भाजपा की ओर से लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव को मुख्य रूप से भाजपाइयों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. इसी क्रम में 25 अप्रैल को बहराइच में भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा था. लेकिन पुतला दहन करते समय अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वो उसकी चपेट में आ गईं. इस आदसे में अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बाल झुलस गए. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल और अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाके लिए लखनऊ मेदांता में रेफर किया गया. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता पहंचे यहां उन्होंने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना और उनके स्वस्थ होने की कामना की. अखिलेश यादव ने अपने अस्पताल जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले. हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो. हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है. इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं. राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह.सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!