आगरालीक्स …Agra News: आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे के लिए 279 काश्तकारों ने जमीन पर कब्जा देने से इन्कार कर दिया है। इससे ग्वालियर एक्सप्रेस वे का काम छह महीने पिछड़ गया है। ( Agra Lice News: Agra Gwalior Express way project delay by 6 month)
आगरा से ग्वालियर के बीच 6 लेन का 88 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनना है। इसके लिए सदर, खेरागढ़, फतेहाबाद तहसील के 18 गांव की 121 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अधूरा है। मुआवजे की विसंगतियों को लेकर किसानों ने मध्यस्थता वाद दायर किया था, इसकी सुनवाई आयुक्त कार्यालय में विचाराधीन है। किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
4613 करोड़ रुपये से बनना है एक्सप्रेस वे
आगरा ग्वालियर एक्सप्रेस वे 4613 करोड़ रुपये से तैयार होना है। 88 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे का काम मेसर्स जीआर इन्फ्राप्रोजेक्टस लिमिटेड के साथ अप्रैल 2025 में अनुबंध हो चुका है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक भरत सिंह का मीडिया से कहना है कि जब तक भूमि पर कब्जा नहीं मिलेगा, निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकता है। भूमि विवाद हल होने की उम्मीद है।