जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब पर्यटक थे सवार. चार के शव निकले, कई लापता, रेस्क्यू जारी
मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर आई है. यहां स्थित बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया है. क्रूज में 30 से 40 पर्यटक सवार थे. स्थानीय लोगों और एसडीआरफ ने रेस्क्यू कर 15 लोगों को डूबने से बचा लिया है. तीन महिला सहित चार के शव निकाले गए हैं. बाकी सभी लापता है. इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू चल रहा है. मौसम खराब होने से हुआ हादसागुरुवार शाम को तेज आंधी चल रही थी और मौसम खराब था. इसी को हादसे का कारण बताया जा रहा है. खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 शव मिल चुके हैं और 18 लोग अब भी लापता है. सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित5 हो गया.