आगरालीक्स …Agra News: आगरा से जा रही वंदेभारत के खाने में मक्खी, उलटी करने लगे यात्री, जमकर हंगामा। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
आगरा से शुक्रवार को प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर 13 में यात्रियों को खाना दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंच फ्राई के साथ ही वेज कटलेट थे। वेज कटलेट में मरी हुई मक्खी पड़ी हुई थी, इससे यात्रियों को उल्टी होने लगी। यात्रियों ने खाने के पैकेट में मक्खी होने पर जमकर हंगामा किया, रेलवे अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।