मध्यप्रदेशलीक्स….जबलपुर क्रूज हादसा. बरगी डैम में से दो और बच्चों के शव मिले. अब तक 11 की मौत. दो अभी भी लापता…मां से लिपटे मिले बेटे की तस्वीर ने हर किसी को किया भावुक
मध्यप्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसे में दो और बच्चों के शव बरगी डैम से मिल गए हैं. रेस्क्यू टीम लगातार सर्चिंग कर रही है. हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है. दो अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है. खराब मौसम के कारण सर्च आपरेशन प्रभावित हो रहा है. फिर भी राहत टीमें लगातार प्रयास कर रही है.जबलपुर के नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में दो दिन पहले पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया था. हादसे के बाद 15 यात्रियों को वहां मौजूद मजदूरों ने बचा लिया था लेकिन 13 लोग डूब गए थे. रेस्क्यू आपरेशन के दौरान नौ लोगों के शव मिल गए थे. इनमें एक तस्वीर ने सभी को भावुक कर दिया. गोताखोरों को मां और उसकी छाती से लिपटे बेटे का शव मिला था. इस तस्वीर को देखकर हर किसी का कलेजा फट गया.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रूज के पायलट समेत तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही होटल मैकल रिसर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर को भी कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया जा चुका है.