आगरालीक्स…Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आज आगरा में 21 केंद्रों पर नीट की परीक्षा, 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल। पेन ले जाने की भी अनुमति नहीं। ( Agra Live News: NEET UG at 21 Center in Agra today )
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए द्वारा नीट यूजी की परीक्षा कराई जा रही है इसके लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं और इन केंद्रों पर 10061 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
11 बजे केंद्र पर पहुंचेंगे लगेंगे अभ्यर्थी, दोपहर दो बजे से परीक्षा
एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र में सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा और दोपहर 1.30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये साथ ले जाएं
परीक्षा केंद्र में छात्रों को प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट ले जाना है, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, फोटो युक्त आईडी प्रूफ, एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी पर फोटो चिपका कर ले जाना है।