आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कामर्शियल सिलिंडर के रेट बढ़ने के बाद होटल व रेस्टोरेंट का खाना 15 प्रतिशत महंगा होने जा रहा है, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक में रेट बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है। इसके लिए नए मेन्यू कार्ड तैयार किए जाएंगे। ( Agra Live News: Hotel & Restaurant increase up to 15% rates in Agra)
आगरा में कामर्शियल सिलिंडर के रेट 993 रुपये बढ़ने के बाद 3125.50 रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों का खर्चा बढ़ गया है। बेड़ई, जलेबी सहित अन्य फास्ट फूड के रेट बढ़ गए हैं लेकिन अभी होटल एंड रेस्टोरेंट के रेट को लेकर असमंजस बना हुआ था।
15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे रेट
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की रविवार रात को होटल ताज ईस्ट में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि होटल एंड रेस्टोरेंट में 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ा सकते हैं। इसके लिए नए मेन्यू कार्ड तैयार किए जाएंगे जिससे होटल व रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों से रेट को लेकर विवाद ना हो। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, संजीव जैन, संदीप अरोड़ा, नंदू गुप्ता, राजेश कालिया, संजीव भारती आदि मौजूद रहे।