आगरालीक्स…क्लियरिटी मेडिकल कॉम्पलेक्स एंड डायलिसिस सेंटर पर लगा हैल्थ कैंप, 70 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श
आगरा में पश्चिमपुरी रोड, शास्त्रीपुरम स्थित क्लियरिटी मेडिकल कॉम्पलेक्स एंड डायलिसिस सेंटर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अपर आयुक्त आगरा मंडल डॉ. कंचन सरन ने फीता काटकर किया।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की, जिनमें वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. एके खन्ना, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रोहित पुरी, यूरोलॉजिस्ट डॉ. रचित अरोड़ा, ऑर्थोपेडिक्स के डॉ. विजय गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डॉ. भूपेश गोगिया, पेन मैनेजमेंट के डॉ. कार्तिक सिंघल एवं डेंटल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारस्ती कुरुप शामिल रहे।
डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 60-70 मरीजों का निःशुल्क ओपीडी परामर्श किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, कुणाल सिंघल, यतेंद्र बंसल, पंकज शर्मा, शिवकुमार अंजली वर्मा, ऋषभ उपस्थित रहे।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : A health camp was organized at Clarity Medical Complex and Dialysis Center in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best CT Scan Center in Agra
- Best Dialysis Centers in Agra
- Best Radiolody AND Ultrasound Centers in Agra
- Best Ultrasound Centers in Agra
- CT Scan & MRI Centers in Agra
- today news
- Top Dialysis Centers in Agra
- Top Radiolody and Ultrasound Centers in Agra