Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Administration on Alert to Tackle Floods in Agra; DM Issues Directives to Put Arrangements in Place…#agranews
आगरा

Agra Live News: Administration on Alert to Tackle Floods in Agra; DM Issues Directives to Put Arrangements in Place…#agranews

218

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के सीजन में बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट. डीएम ने चौकियों को दुरस्त करने, कर्मचारियों की तैनाती के सााि दिए नालों की सफाई करने के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बाढ़ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारी को बाढ़ चौकी की स्थिति देखने और ठीक करने एवं उन पर कर्मचारियों के ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए सभी चौकियां पर कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, संबंधित एसएचओ के नंबर एवं गोताखोर लिस्ट लगाए जाने एवं नाव की उपलब्धता एवं उसके मालिक के नंबर लिस्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए। नगर निगम एवं नगर पालिका व नगर पंचायत को नालों की साफ सफाई के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों की साफ सफाई सॉइल बैग की उपलब्धता कंट्रोल रूम एवं वाटर स्टेशन पर ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल किट तैयार किए जाने के निर्देश दिए जिससे बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ित परिवारों को मेडिकल सुविधा तत्काल प्रदान की जा सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भूसा की पर्याप्त मात्रा रखे जाने एवं पशुओं के टीकाकरण एवं के निर्देश दिए। आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा को बाढ़ संबंधी समस्त टेंडर समय से कराए जाने एवं कंट्रोल रूम स्थापित कराए जाने एवं जनपद में समस्त गोताखोर की लिस्ट तैयार कराए जाने के लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ टीम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) शुभांगी शुक्ला, एक्सियन सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पाण्डेय, जे,ई सिंचाई विभाग, उपजिलाधिकारी किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर, नायब तहसीलदार बाह, सदर, स्वास्थ विभाग, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

आगरा

Agra News: Kendriya Vidyalaya-2 in Agra resonated with cultural performances on World Tourism Day

आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा केंद्रीय विद्यालय-2....

error: Content is protected !!