आगरालीक्स …Agra News: आगरा में झाड़ियों में मिला नवजात, चींट काट रहीं थी, नवजात के रोने पर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, चल रहा इलाज। ( Agra Live News: Neonate found in bushes in Agra)
आगरा के शमसाबाद के चित्तौरा गांव में खेत में मजदूर खरबूजे की फसल तोड़ रहे थे, इसी दौरान नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लाखन सिंह के खेत के किनारे झाड़ियों में पॉलिथिन में लिपटा हुआ नवजात दिखाई दिया, उसे चींटी काट रहीं थीं और मिटटी लगी हुई थी। नीतू देवी ने नवजात को उठा लिया, उसे लेकर थाने पहुंची, वहां से सीएचसी शमसाबाद भेज दिया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
सीएचसी शमसाबाद में नवजात को वार्मर में रखा गया, डॉ. मृदुल शर्मा के अनुसार, नवजात का वजन कम है उसे वार्मर में रखा गया। आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, नवजात के मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सीएचसी पर पहुंच गए। नवजात को खेत में कौन फेंक गया, इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।