आगरालीक्स..अजब—गजब, आगरा में एडीए ने बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर लगाई सील. अंदर परिवार रह गया बंद. 4—5 घंटे तक बने रहे बंधक…देखें वीडियो
आगरा में एडीए की कार्रवाई का एक अजब गजब मामला सामने आया है. अवैध निर्माण को लेकर एडीए की टीम ने शाहगंज वार्ड के अर्जुन नगर में एक बिल्डिंग को सील कर दिया लेकिन बिल्डिंग के अंदर एक मजदूर के परिवार को टीम बाहर निकालना भूल गई. ऐसे में सील बिल्डिंग के अंदर चार महिलाएं और एक बच्चा करीब चार से पांच घंटे तक बंधक बने रहे. सूचना पर पुलिस यहा पहुंची और सील खुलवाई गई जिसके बाद अंदर बंद सभी लोगों को बाहर निकाला गया.जानिए क्या है मामला
अर्जुन नगर में बीते रोज एडीए की टीम नवीन कुमार द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील कराने के लिए पहुंची. टीम ने निर्माणाधीन मार्केट को बाहर से सील कर दिया लेकिन इस बिल्डिंग के अंदर चार महिलाएं और एक बच्चा अंदर बंद रह गया. इन लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने प्राधिकरण की टीम को बुलाया जिसके बाद एडीए की टीम ने यहां आकर सील खोली. लेकिन तब चार से पांच घंटे चारों महिलाएं और बच्चा अंदर बंद रहे. इनको निकालने के बाद बिल्डिंग को दोबारा सील कर दिया गया.
अंदर बंद एक महिला ने बताया कि चार से पांच घंटे तक अंदर बंद रहे और उनका बच्चा पानी के लिए तड़ता रहा. वहीं भवन स्वामी नवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने शमन के लिए आवेदन किया है लेकिन प्राधिकरण शमन नहीं कर रहा है.उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एडीए की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी.