Tuesday , 22 September 2026
Home हेल्थ Agra Live News: MID TURM PED ALL ER CON-2026 for allergic problems of Children in Agra on 9 to 10 May…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: MID TURM PED ALL ER CON-2026 for allergic problems of Children in Agra on 9 to 10 May…#agranews

258

आगरालीक्स…बच्चों ने धूल मिट्टी में खेलना बंद कर दिया है, इम्युनिटी पावर कम हो रही है. इससे बच्चों में एलर्जिक अस्थमा, पेट की बीमारी, चर्म रोग बढ़ गए हैं. आगरा में दो दिन बाल रोग विशेषज्ञ ए​लर्जी के कारण, बचाव और इलाज पर करेंगे मंथन

वर्तमान में बच्चों में एलर्जी संबंधित विभिन्न रोगों की शिकायतों में निरंतर वृद्धि हुई है। जिसमें सांस, पेट और त्वचा संबंधित एलर्जिक रोग प्रमुख हैं। एलर्जिक रोगों के कारण, बचाव और उपचार पर मंथन करने के लिए देशभर के बाल रोग विशेषज्ञ ताजनगरी में एकत्र हो रहे हैं। अस्थमा सहित एलर्जिक रोगों पर कॉन्फ्रेंस में पैनल डिस्कशन, टॉक और डिबेट होगी। इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स आगरा के तत्वाधान में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 (MID TURM PED ALL ER CON-2026) का आयोजन 9 और 10 मई को हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में किया जा रहा है।

कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में जानकारी देने के लिए बुधवार को होटल भवना क्लार्क इन में आयोजन समिति द्वारा पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। पोस्टर का विमोचन चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. प्रदीप चावला, आईएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ, संजीव अग्रवाल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया, फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. स्वाति द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया ने बताया कि बच्चों में एलर्जिक रोगों की शिकायतों में निरंतर इजाफा हो रहा है।

इन एलर्जिक रोगों के निदान और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली पर चर्चा करने के लिए देशभर के बाल रोग विशेषज्ञ आईएपी आगरा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 में आगरा पहुंच रहे हैं। 9 मई को पहले दिन सुबह 8:00 बजे से वर्कशॉप होंगी। दोपहर में विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट करेंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन शाम 7:00 बजे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ और मुख्य अतिथि डॉ. एच परमेश द्वारा किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली गंगा राम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. अनिल सचदेवा होंगे। अन्य विशेषज्ञों में बेंगलुरु से डॉक्टर सौम्या नागरंजन, दिल्ली से डॉक्टर नीरज गुप्ता, डॉक्टर नर्मदा शामिल रहेंगे।

ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन समारोह में डॉ. राजीव कृषक, डॉ. आर एन शर्मा, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अरुण जैन, डॉ. नीरज यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सोनिया भट्ट, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।

एलर्जी के मुख्य प्रकार और लक्षण
श्वसन एलर्जी: छींक आना, नाक बंद होना या बहना, आंखों में खुजली और पानी आना।
त्वचा एलर्जी: त्वचा पर लाल, खुजलीदार चकत्ते, जो अक्सर सूखे और पपड़ीदार होते हैं।
खाद्य एलर्जी : दूध, अंडे, मूंगफली या गेहूं के सेवन के बाद पेट दर्द, उल्टी, या सूजन होना।
अस्थमा: सांस लेने में घरघराहट, सीने में जकड़न और लगातार खांसी, विशेषकर खेलने के बाद।
आनुवंशिकी: यदि माता-पिता को एलर्जी है, तो बच्चों में इसके होने की संभावना अधिक होती है।
पर्यावरण: धूल के कण, पालतू जानवरों की रूसी, पराग और फफूंद प्रमुख कारण हैं।
कीट के डंक: मधुमक्खी या अन्य कीड़ों के काटने से भी गंभीर एलर्जी हो सकती है।

बचाव और प्रबंधन
एलर्जी से बचने के लिए घर को साफ रखें, पालतू जानवरों को बेडरूम से दूर रखें और मौसमी पराग के दौरान खिड़कियां बंद रखें। खान-पान पर ध्यान रखें। एलर्जी विशेषज्ञ से जांच करवाएं। 4-6 महीने तक स्तनपान कराने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और एलर्जी का खतरा कम होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A workshop organized under the joint auspices of the IIHP Agra Unit and Homeopathy Development Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुटे 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ. कहा—स्वास्थ बजट का...

हेल्थ

Agra News: A coin that had been lodged in the food pipe of a 4-year-old child for five days was safely removed via endoscopy at S.N. Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 4 साल के मासूम ने निगल लिया 5 रुपये का...

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

error: Content is protected !!