आगरालीक्स…आगरा में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में सपा नेताओं पर मुकदमा. इनर रिंग रोड को टोल फ्री करने की कर रहे थे मांग.
आगरा के इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा को टोल फ्री करने की मांग पर प्रदर्शन करने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें छह नामजद किए गए हैं तो वहीं 15 से 20 लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन किया गया.टोली फ्री करने की मांग थी
2 मई को दोपहर तीन बजे सपा नेता इनर रिंग रोड को टोल फ्री करने की मांग के लिए पहुंचे थे. इनका कहना था कि आगरा में मेट्रो निर्माण आदि कार्य के चलते जाम की स्थिति विकट है जिसके कारण लोगों को इनर रिंग रोड का ही प्रयोग करना पड़ रहा है. ऐसे में इसको टोल फ्री किया जाए. मांग करने वालों सपा महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा, देवेंद्र यादव, प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, नितिन वर्मा, भरत सिंह और जिला महासचिव संतोष पाल सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता थे.
पुलिस ने अब सपा प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से अनुमति पत्र मांगा तो वो इसे नहीं दिखा सके. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू है जिसके तहत चार से अधिक व्यक्तियों का गैरकानूनी तरीके से एकत्रित होना प्रतिबंधित है. इसके बावजूद नारेबाजी की गई जो कि आदेशों का उल्ल्ंघन है. थाना एत्मादपुर में तैनात उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है. इस कार्रवाई को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश है. सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का कहना है कि पुलिस का यह रवैया पक्षपातपूर्ण है.