Sunday , 17 May 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: The family remained locked inside the sealed building for four to five hours…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: The family remained locked inside the sealed building for four to five hours…#agranews

163

आगरालीक्स..अजब—गजब, आगरा में एडीए ने बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर लगाई सील. अंदर परिवार रह गया बंद. 4—5 घंटे तक बने रहे बंधक…देखें वीडियो

आगरा में एडीए की कार्रवाई का एक अजब गजब मामला सामने आया है. अवैध निर्माण को लेकर एडीए की टीम ने शाहगंज वार्ड के अर्जुन नगर में एक बिल्डिंग को सील कर दिया लेकिन बिल्डिंग के अंदर एक मजदूर के परिवार को टीम बाहर निकालना भूल गई. ऐसे में सील बिल्डिंग के अंदर चार महिलाएं और एक बच्चा करीब चार से पांच घंटे तक बंधक बने रहे. सूचना पर पुलिस यहा पहुंची और सील खुलवाई गई जिसके बाद अंदर बंद सभी लोगों को बाहर निकाला गया.

जानिए क्या है मामला
अर्जुन नगर में बीते रोज एडीए की टीम नवीन कुमार द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील कराने के लिए पहुंची. टीम ने निर्माणाधीन मार्केट को बाहर से सील कर दिया लेकिन इस बिल्डिंग के अंदर चार महिलाएं और एक बच्चा अंदर बंद रह गया. इन लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने प्राधिकरण की टीम को बुलाया जिसके बाद एडीए की टीम ने यहां आकर सील खोली. लेकिन तब चार से पांच घंटे चारों महिलाएं और बच्चा अंदर बंद रहे. इनको निकालने के बाद बिल्डिंग को दोबारा सील कर दिया गया.

गर्मी में बंद रहा परिवार, बच्चा मांगता रहा पानी
अंदर बंद एक महिला ने बताया कि चार से पांच घंटे तक अंदर बंद रहे और उनका बच्चा पानी के लिए तड़ता रहा. वहीं भवन स्वामी नवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने शमन के लिए आवेदन किया है लेकिन प्राधिकरण शमन नहीं कर रहा है.उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एडीए की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Man found dead in Paliwal park Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE advance 2026 today

आगरालीक्स …Agra News: आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश...

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

बिगलीक्स

Proposal of Work from home for two days in week in UP, Work in shift in offices

यूपीलीक्स…. आगरा सहित यूपी में औद्योगिक ईकाईयों में सप्ताह में दो दिन...

error: Content is protected !!