आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी. जानें कैसे देख सकते हैं अभ्यर्थी अपना रिजल्ट.पास
लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट जानने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं.अगला चरण पीएसटी का
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं उनका अगला चरण दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण का होगा. उन्हें इसके लिए बुलाया जाएगा. यह प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. इन सभी को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में चुना जाएगा और यूपी पुलिस एसआई के तौर पर उनकी नियुक्ति् होगी. अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा.